Siwan News गुठनी: शिक्षक ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News गुठनी के विशिष्ट शिक्षक शिवकुमार पासवान ने बीईओ दीपक कुमार चौबे पर वेतन भुगतान के लिए पांच हजार रुपये मांगने और गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। बीईओ ने आरोपों को तथ्यहीन बताया और कहा कि शिक्षक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित थे। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।

Siwan News  गुठनी: शिक्षक ने  प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई

शिक्षक के आरोप और बीईओ का पक्ष

Siwan News

गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के तीर बलुआ नया प्राथमिक विद्यालय में तैनात विशिष्ट शिक्षक शिवकुमार पासवान ने थाने में आवेदन देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार चौबे पर प्राथमिक की दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा अपने पत्र में आरोप लगाया है कि उनका वेतन अप्रैल से जून महीने तक का भुगतान नहीं किया गया है। जिसको लेकर वह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार चौबे के कार्यालय में 15 सितंबर को मिले थे। जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीपक चौबे के द्वारा उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि वेतन भुगतना के लिए उनसे पांच हजार रुपए की मांग की गई थी। जिन शिक्षकों ने पैसा दे दिया। उनका वेतन भुगतान कर दिया गया है। विशिष्ट शिक्षक शिवकुमार पासवान ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ समेत कई अधिकारियों को लिखित रूप से दिया है। थानाअध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दबाव बनाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है: बीईओ प्रखण्ड मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा लगाए गए आरोप और प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में बीइओ दीपक कुमार चौबे ने बताया कि शिक्षक शिवकुमार पासवान की ड्यूटी 15,16,17 को बसुहारी में कॉपी जांच के लिए लगाई गई थी। जिसमें वे बिना सूचना दिए गायब हो गए। वहीं 15 सितंबर को मै विभागीय कार्य से जीरादेई प्रखण्ड मुख्यालय में उपस्थित था। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी डीएम, एसपी, डीडीसी, डीईओ समेत सभी वरीय अधिकारियों को है। डीएम द्वारा इस मामले में तीन सदस्यीय टीम बनाकर पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। बीईओ दीपक कुमार चौबे ने कहा कि सभी आरोप तथ्यहीन और बेबुनियाद हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦शिवकुमार पासवान ने बीईओ पर क्या आरोप लगाए?−
उन्होंने आरोप लगाया कि उनका अप्रैल से जून तक का वेतन नहीं दिया गया और वेतन भुगतान के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए। उन्होंने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News गुठनी: शिक्षक ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई