Groundbreaking Ceremony for PCC and Kasturba School Wall in Goreyakohti by MLA Devesh Kant Singh जनता की सुविधा और विकास कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGroundbreaking Ceremony for PCC and Kasturba School Wall in Goreyakohti by MLA Devesh Kant Singh

जनता की सुविधा और विकास कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक

गोरेयाकोठी के जामो पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायक देवेश कान्त सिंह ने पीसीसी सड़क और कस्तूरबा विद्यालय की चाहरदीवारी का शिलान्यास किया। विधायक ने क्षेत्र की जनता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 9 Sep 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
  जनता की सुविधा और विकास कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक

गोरेयाकोठी। प्रखंड के जामो पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना विधायक निधि से बनने वाले पीसीसी तथा कस्तूरबा विद्यालय में चाहरदीवारी का शिलान्यास गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेश कान्त सिह ने किया l शिलान्यास समारोह के बाद जामों रामजानकी मन्दिर प्रांगण एवं बरहोगा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपके आशीर्वाद से पांच मजदूरी किया, अब मजदूरी देने का समय आ गया है। उन्होंने लोगों कहा पूछा कि जो सड़क बनाया, जो 125 यूनिट फ्री बिजली दिया। निजी सहायक सोनू कुमार सिह ने बताया कि तीनों योजनाओं पर 25 लाख 32 हजार रुपये खर्च होंगे l जिसमें 2 पीसीसी सड़क एवं एक कस्तुरबा विधालय का चाहरदीवारी शामिल है l विधायक देवेश कान्त सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है और इसी कड़ी में यह सड़क गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी ने की l कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, प्रभु राम, गेना राम,ललन चौरसिया, मनोज गुप्ता, शैलेश महतो, जनार्दन प्रसाद, अजित दुबे, शंकर शाह, कृष्णा महतो, उमेश प्रसाद, बीरेन्द्र सोनी, परमा नंद प्रसाद, रमीता देवी, फुल कुमारी देवी, पारस पंडित, कन्हैया गिरी, पवन कुमार, भिखारी सिह, पीयूष कुमार, समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।