युवक की ससुराल वालों ने की पिटाई
Apr 05, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सिसवन के चांदपुर गांव में एक युवक, जो अपनी पत्नी की विदाई के लिए आया था, को ससुराल वालों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक जोगिंदर पांडेय है, जो यूपी के बलिया जिले का निवासी है। उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया है और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

सिसवन। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में पत्नी की विदाई करने आये एक युवक को ससुराल वालों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपूरा गांव निवासी जोगिंदर पांडेय है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने पत्नी की विदाई करने चांदपुर गांव आया था। लेकिन ससुराल वाले पत्नी की विदाई नहीं की और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


