ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानपिता समेत दूल्हे राजा भी गए जेल

पिता समेत दूल्हे राजा भी गए जेल

पहली पत्नी व बच्चे को छोड़ कर दूसरी शादी रचाने की मंसूबा पाले दूल्हे को शुक्रवार को जेल की हवा खानी पड़ी। बरात की तैयारी कर रहे सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर के युवक को वहां की पुलिस ने...

पिता समेत दूल्हे राजा भी गए जेल
रघुनाथपुर Mon, 28 Jan 2019 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पहली पत्नी व बच्चे को छोड़ कर दूसरी शादी रचाने की मंसूबा पाले दूल्हे को शुक्रवार को जेल की हवा खानी पड़ी। बरात की तैयारी कर रहे सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर के युवक को वहां की पुलिस ने उसके आंगन से ही पिता सुरेश प्रसाद समेत गिरफ्तार कर लिया। 

दूल्हा बने युवक धनंजय प्रसाद की शादी रघुनाथपुर के बडुआ गांव के सुदामा प्रसाद की पुत्री पुतुल कुमारी से होनी थी। लेकिन पहली पत्नी प्रियंका को जैसे ही इस शादी की जानकारी हुई मांझी थाने की पुलिस को लेकर पहुंची और दूल्हा बने अपने पति व ससुर को गिरफ्तार करवा दिया। इधर युवक व उसके पिता के गिरफ्तार होने के बाद बारात में शामिल होने आए नाते-रिश्तेदारों में खलबली मच गई। रघुनाथपुर के बडुआ गांव में लड़की के पिता से मोबाइल फोन से बात कर घटना की जानकारी दी। 

दोनों पक्षों ने बातचीत कर इसका एक समाधान निकाला। युवक के छोटे भाई को शादी के लिए राजी किया गया। फिर प्रदीप कुमार दूल्हा बनकर बारात लेकर बडुआ गांव पहुंचा। जिससे पुतुल की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। बारात में काफी कम लोग ही पहुंचे थे। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी है। 

2012 में हुई थी युवक की पहली शादी
दूल्हा बन दूसरी शादी रचाने की मंसूबा पाले धनंजय की पहली शादी 2012 में ही झारखंड के जमदेशपुर के मानगो थाने के डिमना गांव की प्रियंका कुमारी से हुई थी। दोनों के 6 वर्ष का एक पुत्र भी है। लेकिन पत्नी से आपसी विवाद होने पर उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। 

इसी बीच युवक के पिता ने उसकी शादी रघुनाथपुर थाने के बडुआ गांव की पुतुल से तय कर दी। ससुराल वालों ने बहु प्रियंका को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। लेकिन इसी बीच रिश्ते की किसी जेठानी ने इस शादी की जानकारी प्रियंका को दे दी। 
फिर क्या था, मांझी पुलिस से मिलकर उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हा बने धनंजय व उसके पिता को मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने पूर्व में ही प्रताड़ना के आरोप में पति धनंजय प्रसाद व ससुर सुरेश प्रसाद समेत ससुराल के आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें