भाजपा नेता के निधन पर शोक की लहर

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

भाजपा नेता हाजी अली इमाम खान का निधन ईलाज के दौरान हुआ। इसकी सूचना मिलते ही लौवान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों ने शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अली इमाम साहब के निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया गया।

भाजपा नेता के निधन पर शोक की लहर

भाजपा नेता के निधन पर शोक की लहर बड़हरिया। प्रखंड के लौवान निवासी सह पूर्व मुखिया और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी अली इमाम खान की ईंधन इलाज के दौरान हो गई। जैसे ही निधन की सूचना मिलते ही लौवान गांव में मातमी सन्नाटा पसर गई। हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने शोक संवेदना दी। वही दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अनिल गिरि, भाजपा अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष मुखिया संजय प्रसाद, प्रो महमूद हसन अंसारी,सरपंच हाजी नूर आलम, डॉ फैसल महमूद थे।

भाजपा नेता अनिल गिरि ने कहा की अली इमाम साहब भाजपा के बहुत पुराने और ईमानदार कार्यकर्ता थे। जिनके निधन से भाजपा बहुत बड़ी क्षति हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।