शिव बारात में डोली में श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अलौकिक दर्शन
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जमीन विवाद में मारपीट महिला घायलजमीन विवाद में मारपीट महिला घायलजमीन विवाद में मारपीट महिला घायल

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन श्री संकट मोचन साई न्यास ट्रस्ट, श्री महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति के सौजन्य से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकलेगी। बारात का शुभारंभ सीवान रेलवे जंक्शन स्थित मंदिर से होगा। बहरहाल, शहर के श्रीनंदन विहार कॉलोनी स्थित कैलाश भवन में शिव बारात को सफल बनाने के लिए कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि कानपुर, कोलकाता व गोरखपुर की प्रसिद्ध झांकी मंडली भूत-पिशाच, राक्षस, मां काली व शिव तांडव प्रस्तुत करेंगे।
सदस्यों ने बताया कि शोभा यात्रा में श्रद्धालु डोली में भगवान शिव का अलौकिक दर्शन करेंगे। शिव-पार्वती का विवाह व्यवसायी बबलू प्रसाद गुप्ता द्वारा संपन्न होगा। मौके पर कोलकाता की जागरण मंडली संगीतमय गीत-संगीत व झांकी प्रस्तुत करेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कैलाश कश्यप ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के बारात को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कई निर्णय लिए गए। तय हुआ कि जिला प्रशासन के निर्धारित रुट से शिव बारात गुजरेगी। रेलवे स्टेशन से निकलकर शिव बारात फलमंडी, आंदर ढाला, ओवरब्रिज, डीएवी मोड़, शांति वट वृक्ष, कसेरा टोली मोड़, बड़ी मस्जिद के पीछे से होकर साबुन टोली मोड़, कागजी मोहल्ला चौक, रजिस्ट्री कचहरी रोड, जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ होकर दरबार रोड, सब्जी मंडी मोड़ के रास्ते श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी स्थित श्रीसंकट मोचन साई मंदिर पहुंच समाप्त होगी। बैठक में मनीष कुमार, बबलू साह, अभिषेक कुमार साहू, निलेश कुमार, सुबोध मिश्रा, बादल ब्याहुत, अनमोल कुमार, अनिल कुमार चौरसिया, राम प्रकाश, मुन्ना प्रधान, विनीत सुधीर जायसवाल, राकेश कुमार, वार्ड पार्षद राजकुमार बांसफोर, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, अनीश कुमार, अरविंद चौहान, अमित कुमार, अजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, कार्तिकेय आनंद, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार, शंभू सोनी, राकेश कुमार, राजन साह, अरविंद प्रसाद, सन्नी कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, कृष्णा जी प्रसाद, लक्ष्मण कुमार, आशीष कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, बबलू कुमार गुप्ता व दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




