गुठनी में जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल
गुठनी के दरौली प्रखंड में शनिवार को श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य झांकी निकाली गई। जुलूस में हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े और जय श्रीराम के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल बना। यह जुलूस शिवाला घाट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आया। पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर तैनात रहा।

गुठनी,एक संवाददाता। दरौली प्रखंड में शनिवार की दोपहर श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान हाथी, घोड़े, ढोल नगाड़े, बाजे गांजे के साथ युवाओं का उत्साह देखा गया। यह जुलूस शिवाला घाट से होकर दरौली बजार, इमली चौक, दरौली ग्रामीण क्षेत्र, गुठनी चौराहा, कचहरी, थाना मोड़ होकर पुनः शिवाला घाट आकर समापन हुआ। जुलूस में जय श्रीराम की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस में श्रीराम झांकी, शंकर भगवान की झांकी, ठाकुर दरबार की झांकी व देशभक्ति झांकी निकाली गई. जगह-जगह श्रद्धालुओं के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की गयी थी। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट किया गया था।
पुलिस जवान हर चौक - चौराहे व बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा, एडिशनल एसएचओ विवेक कुमार, एसआई अमितोश कुमार, एएसआई मनोज कुमार, मुखिया लालबहादुर, सरपंच राजेन्द्र गुप्ता, बच्चा गुप्ता, रितेश सिंह, सुधाकर पटेल, प्रभाकर तिवारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


