श्रीराम कथा के लिए सीवान नगर में निकली जागरण यात्रा
सीवान में 8 मार्च से 16 मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को भव्य जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. शरद चौधरी और डॉ. रूपेश कुमार ने किया। कथा का आयोजन वीएम इंटर कॉलेज में होगा, जिसमें कलश यात्रा 7 मार्च को निकाली जाएगी।

सीवान, एक संवाददाता। नगर में 8 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार को लेकर रविवार की सुबह भव्य जागरण यात्रा निकाली गई। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली इस कथा के लिए शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जागरण यात्रा की अगुवाई श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी एवं संयोजक डॉ. रूपेश कुमार ने की। यात्रा तरवारा मोड़ से प्रारंभ होकर राजेंद्र पथ, बाबुनिया मोड़, जेपी चौक, मालवीय चौक होते हुए वीएम इंटर कॉलेज परिसर तक पहुंची। अध्यक्ष डॉ. राजन कल्याण सिंह ने बताया कि 8 से 16 मार्च तक वीएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में संगीतमय, लालित्यपूर्ण एवं रसमयी श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
स्वागताध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराता है। संयोजक डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व 7 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगर की मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजन स्थल पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और तैयारियां जोरों पर हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



