वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ
रघुनाथपुर के फुलवरिया गांव में शनिवार को नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सम्पन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने इस महायज्ञ में भाग लिया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित मृत्युंजय मिश्रा की उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

रघुनाथपुर। प्रखंड के फुलवरिया गांव स्थित नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सम्पन्न हो गया। श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महायज्ञ में लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति हुए। इससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आचार्य पंडित मृत्युंजय मिश्रा के सान्निध्य में प्रतिष्ठात्मक हरिहरात्मक श्री विष्णु महायज्ञ के अंतिम दिवस पर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा हुआ। सक्रिय कार्यकर्ताओं मुकेश सिंह, पुनिश सिंह, सुशील भगत, अभिषेक सोलंकी, सुमित सिंह, राहुल सिंह, सतेंद्र कुंवर, शिक्षक शशि प्रकाश कुंवर, रजनीश कुंवर, मनीष कुंवर, रूपेश सिंह, सुषमा देवी, सरोज देवी, रीता देवी, राम इकबाल भगत, उपेन्द्र सिंह, पिंटू सिंह एवं अरविंद कुंवर सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



