हनुमत् प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Feb 28, 2026 02:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट के मोरा मैरी बाजार में पंचदिवसीय हनुमत् प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में लगभग एक हजार महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संत शम्भू दास और आचार्य पं. संतोष तिवारी की देखरेख में यह अनुष्ठान किया जा रहा है।

 हनुमत् प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोरा मैरी बाजार में आयोजित पंचदिवसीय हनुमत् प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह महायज्ञ 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब एक हजार महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पवित्र जल भरकर ले आई। श्रद्धालु पुरुष व नवयुवक हाथों में ध्वज और पताका लिए हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे।

जय श्रीराम, जय हनुमान, जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह कलश यात्रा बलहां, सहसा, मुन्दीपुर नहर के पास से रामपुर लौवा पोखरे से पवित्र जल भरकर बलहां होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वेद पाठ, हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया है। सुयोग्य आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से यह अनुष्ठान कराया जा रहा है। इसका आयोजन संत शम्भू दास व आचार्य पं. संतोष तिवारी की देखरेख में किया जा रहा है। इसमें सभी ग्रामीण व्यापक सहयोग कर रहे हैं। इस महायज्ञ को लेकर गांव में व्यापक तैयारी की गई है। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।