Grand Kalash Yatra for Gayatri Mahayagna in Balua Village नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Kalash Yatra for Gayatri Mahayagna in Balua Village

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

गुठनी के बलुआ गांव में शनिवार को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने कलश लेकर विभिन्न उद्घोषों के साथ यात्रा की। इस तीन दिवसीय यज्ञ का उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 29 Dec 2024 03:54 PM
share Share
Follow Us on
नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के बलुआ गांव में शनिवार की सुबह नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ के पहले दिन सौ कलश के साथ पीला वस्त्र धारण कर महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने मस्तिष्क पर कलश लेकर हम बदलेंगे युग बदलेगा, देव संस्कृति का आधार सादा जीवन उच्च विचार जैसे विभिन्न उद्घोष के साथ कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व कुंवारी कन्या यात्रा में शामिल होकर गायत्री महायज्ञ में भाग लीं। यह कलश यात्रा पूरे गांव में परिभ्रमण करते हुए गाजे - बाजे, ढोल - नगाड़े के साथ निकाली गई। इसमें आगे - आगे बजता मधुर गायत्री मंत्र और पीछे से चल रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार, इस गायत्री महायज्ञ के संयोजक अजय कुमार प्रजापति उर्फ मनु प्रजापति ने बताया कि तीन दिवसीय इस महायज्ञ के संचालन के लिए गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड से पांच सदस्य टोली यज्ञ स्थल पहुंची है। जहां वैदिक विद्वानों द्वारा हवन, पूजन और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ का उद्देश्य संवर्धन और दुष्ट प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से है। गुरु का ज्ञान जीवन की असली पूंजी बने। जिसके सहारे सभी व्यक्ति भ्रम और दुखों से दूर हो। मौके पर अजय प्रजापति, राकेश प्रजापति, राधे प्रजापति,राजेश प्रजापति, राकेश त्रिपाठी, सन्नी तिवारी, अरुण कुशवाहा, अजीत प्रजापति, रामकुमार प्रजापति मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।