चपरैठी में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

Feb 23, 2026 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

पचरुखी के उखई टोला चपरैठी में नए काली मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 10,000 कन्या श्रद्धालु शामिल हुईं। यज्ञ का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और महाप्रसाद का वितरण होगा।

 चपरैठी में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

पचरुखी, हिप्र। जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत उखई टोला चपरैठी में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित काली मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को गाजे-बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट और रथों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अनुष्ठान के प्रथम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा की शुरुआत हुई। स्थानीय मुखिया चेतन सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालु उखई बाजार होते हुए बीजो पोखरा पहुंचे। जहां मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके पश्चात यात्रा बलुवा टोला, काली स्थान, प्रेम हाता और हनुमान मोड़ होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची।

इस यात्रा में लगभग 10 हजार कन्या श्रद्धालु कलश लेकर शामिल हुईं। इससे पूरा इलाका जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। यज्ञकर्ता ने बताया कि मंदिर परिसर में 22 फरवरी से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 28 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न अनुष्ठान, मूर्ति स्थापना और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। 28 फरवरी को भव्य हवन पूजन के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। इसके बाद विशाल महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ यजमान बच्चा सिंह, शारदा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरबिंद सिंह और अशोक साह ने आयोजन की कमान संभाली। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चेतन सिंह, अनिल सिंह, सतीश कुमार, गजेंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।