सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान के साथ दी गई विदाई।

Apr 05, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में शनिवार को पूर्व हेडमास्टर जाकिर मोहम्मद के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस समारोह में शिक्षकों और छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किए। जाकिर मोहम्मद को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान के साथ दी गई विदाई।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सरैयां स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल में शनिवार को एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह विदाई सह सम्मान समारोह पूर्व हेडमास्टर जाकिर मोहम्मद के सेवानिवृत होने पर आयोजन किया गया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसकी अध्यक्षता लेखापाल नीरज कुमार व डाटा ऑपरेटर विकास कुमार के नेतृत्व में किया गया। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वही सेवानिवृत्त पूर्व हेडमास्टर को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाओ ने विदाई गीत आदि प्रस्तुत कर सभी की आंखे नम की। वहीं सेवानिवृत हेडमास्टर ने अपने नम आंखों से सभी को संबोधित किया।

वे पहले इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय रजनपुरा में हेडमास्टर पद पर थे। उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया में 26 जुलाई 2023 को हेडमास्टर पद संभाला। जहां 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं इस विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में वर्तमान हेडमास्टर रविन्द्र प्रसाद, सीमा कुमारी, दुलारचंद राम, रश्मि कुमारी, नेहा कुमारी, मंजू कुमारी, रानी रश्मि, इम्तियाज अहमद, कन्हैया प्रसाद, अरुण दुबे, मोहम्मद मूसा खान, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, जयप्रकाश राम, सुषमा कुमारी सहित सैकड़ो शिक्षक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।