Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Durga Puja Preparations Underway in Siwan 43rd Year at Ramraj Mor
रामराज मोड़ पर दुर्गापूजा में 43 वर्षों से हो रही देवी की पूजा

रामराज मोड़ पर दुर्गापूजा में 43 वर्षों से हो रही देवी की पूजा

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।बेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला प्रशासन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग में 155 लिपिक व परिचारी के पद पर नियुक्ति पत्र का...

Sep 13, 2025 02:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जबकि नवरात्र करीब आने वाला है, शहर समेत पूरे जिले में पूजा-पंडाल व प्रतिमा निर्माण में तेजी आ गई है। शहर के ललित बस स्टैंड, रामराज मोड़, पी देवी मोड़ व पकड़ी मोड़ पर बनने वाले भव्य व विशाल पंडाल को देखने के लिए शहर के अलावा जिले के अन्य प्रखंडों से भी लोग पहुंचते हैं। यहां के पूजा-पंडालों की चर्चा सारण व गोपालगंज तक होती है। बहरहाल, हर साल की तरह इस साल भी शहर के रामराज मोड़ पर पूजा पंडाल का निर्माण जोर पकड़ चुका है। यहां पूजा का यह 43 वां वर्ष है। श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति के बैनर तले 1983 से यहां पूजा पंडाल बनाकर देवी दुर्गा की आराधना दुर्गापूजा में होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वर्ष प्रज्ञा टेंट हाउस के प्रोपराईटर रमेश कुमार की देखरेख में कोलकाता मधुपुर के 10 श्रमिक पंडाल बना रहे हैं। पूजा समिति के अनुसार पंडाल की ऊंचाई 55 फीट है। शहर के रामराज मोड़ के मूर्तिकार मुन्ना पड़ित मां दुर्गा की 12 फीट की आर्शीवादी मुद्रा में प्रतिमा बना रहे हैं। पूजा पंडाल में देवी दुर्गा के साथ लक्ष्मी-गणेश, सरस्वती-कार्तिकेय, महिषासुर व मां दुर्गा की सवारी सिंह का दर्शन लोग पट खुलते ही कर सकेंगे। पट खुलने के साथ प्रतिदिन भंडारे का आयोजन रामराज मोड़ पर श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति का पूजा पंडाल सप्तमी को खुलेगा। आचार्य पं. मुकेश कुमार पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ के लिए खोला जायेगा। पूजा पंडाल समेत रामराज मोड़ को चारों तरफ से प्रज्ञा टेंट हाउस बिजली वाले सजायेंगे। पंडाल व पंडाल तक पहुंचने वाले रास्ते की सजावट पर विशेष फोकस रहेगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मां का पट खुलने के साथ ही प्रतिदिन भंडारा होगा। भंडारा में पूड़ी-सब्जी, खीर, खिचड़ी व हलुआ का प्रसाद वितरित किया जायेगा। 3 अक्टूबर शुक्रवार को देवी जागरण होगा, जहां अलाप रौर्क्स के बैनर तले विशाल राज देवी के गीत जागरण में प्रस्तुत करेंगे। कमिटी बना सदस्यों को दी गई अलग-अलग जिम्मेदारी श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति रामराज मोड़ पर दुर्गापूजा के सफल संचालन के लिए पंडाल व मूर्ति निर्माण से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक के लिए कमिटी का गठन किया गया है। कमिटी के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह, सचिव रमेश प्रसाद व कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता बनाए गए हैं। समिति में सदस्य के रूप में सुग्रीव प्रसाद, ब्रजेश प्रताप, मोनू सिंह, सोनू सिंह, राजन सोनी, गिरधारी कुमार, प्रभाष कुमार, डॉ. उपेन्द्र, अमित कुमार व पूप्पू कुमार आदि को शामिल किया गया है। पूजा समिति ने कमिटी बनाकर सभी के बीच संयुक्त रूप से कार्यों का बंटवारा भी कर दिया है। क्या कहते अध्यक्ष फोटो संख्या - 4 कैप्शन - विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह। श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति रामराज मोड़ के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने बताया कि रामराज मोड़ का पूजा पंडाल अपनी भव्यता व माता की पूजा-अर्चना के लिए सुविख्यात है। यहां पूजा का यह 43 वां वर्ष है। पिछले साल जमशेदपुर झारखंड में बनाए गए पूजा पंडाल की आकृति को इस बार मधुपुर के कारीगर रामराज मोड़ पर बना रहे हैं। यह पंडाल अपने आप में आकर्षण का केन्द्र होगा। देवी जागरण व भंडारा का आयोजन विषेष रूप से किया गया है।