संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली
सीवान में 'संडेज ऑन साइकिल' अभियान के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करना था। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर फतेहपुर स्थित सिंह सदन पर समाप्त हुई। वक्ताओं ने साइकिलिंग के फायदों पर जोर दिया।

सीवान, नप्र। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में आयोजित किए जा रहे "संडेज ऑन साइकिल" अभियान के अंतर्गत रविवार को क्रीड़ा भारती एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा फिट एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ
शुभारंभ गांधी मैदान से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव, क्रीड़ा भारती के रोहित सिंह, नवीन सिंह परमार, पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक प्रियवंद तथा संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल रैली का मार्ग
साइकिल रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी चौक, बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़ एवं अस्पताल रोड होते हुए फतेहपुर स्थित सिंह सदन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने फिट इंडिया अभियान के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया तथा लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल एक सरल, सुलभ और किफायती व्यायाम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के इस दौर में साइकिल का अधिकाधिक उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने तथा फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रमनोरंजन कुमार सिंह, बृजेश कुमार, रमेश कुमार, वाल्मीकि ओझा, श्रवण सिंह, इंदल सिंह, समर प्रताप सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राजीव सिंह उर्फ बाबूनंद जी, डॉ. संजय सिंह, सुधीर सिंह उर्फ नेता जी, गदाधर विद्रोही, रंजीत सिंह, प्रोफेसर अवधेश शर्मा सहित क्रीड़ा भारती के दर्जनों कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक संदेश देने में पूर्णतः सफल रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


