लूडो में छात्रा फरहीन, छात्र आर्यन राज सोनी, शतरंज में
सीवान में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव आयुर्फेस्ट 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने विजेताओं को सम्मानित किया। बैडमिंटन, कैरम, लूडो, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ और क्रिकेट में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सीवान,हिसं। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव आयुर्फेस्ट 2026 का भव्य समापन समारोह गुरुवार की शाम आयोजित की गई। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने विजेता प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस क्रम में बैडमिंटन, कैरम, लूडो, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़, क्रिकेट मैच आदि के प्रतिभागी शामिल रहे। कैरम में छात्राओं में मेघा और छात्रों में अर्पित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लूडो में छात्रा फरहीन व छात्र आर्यन राज सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज में छात्रा शिक्षा व छात्रों में प्रथम रहे पंकज, कबड्डी मैच को जीतने वाले 2024-25 बैच को, बैडमिंटन एकल में छात्रा प्रज्ञा प्रभा और डबल में प्रथम चांदनी व शिक्षा, वॉलीबॉल में 24, 25 बैच के छात्र-छात्राओं, 100 मीटर दौड़ में छात्राओं में पलक मिश्रा व छात्रों में प्रथम अविनाश, 200 मीटर दौड़ में प्रथम अभिनव, द्वितीय गौरव यादव व तृतीय रोहित जायसवाल और क्रिकेट मैच में विजय हासिल करने वाले 2024, 25 सत्र के छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व मेडल देकर डीएम समेत अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने स्वागत भाषण व पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. रामानंद पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, व कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. सुजीत किशोर राय, डॉ. अंकेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। रंगारंग सांस्कृतिक भी हुए समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खेलकूद का संचालन डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. रजनीश, डॉ. अनुपम विश्वास, डॉ. आफताब, डॉ. अयान पात्रा, डॉ. तैयबा ताहिरा, डॉ. सुरत्ना बनर्जी, डॉ. स्वधा तिवारी, डॉ. श्वेता ओझा, डॉ. एलीना मेटिया, डॉ. स्वाति प्रसाद ने किया। महोत्सव का निर्देशन डॉ राजा प्रसाद,डॉ. आर. आर. शर्मा, डॉ. उपेन्द्र पर्वत, डॉ. एस. के. तिवारी, डॉ. पी. सी. त्रिपाठी, डॉ. जे. पी. चौबे, डॉ. विजय गणेश यादव,डॉ. अमरेंद्र कुमार अमन व डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। महोत्सव में सहयोगी इंटर्न छात्र प्रकाश कुमार, नदीम, निहाल, सत्यम, रोहित जायसवाल व अर्पित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


