देश की शिक्षा प्रणाली में योगदान के लिए जाने जाते मदन मोहन मालवीय
सीवान में बुधवार को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मालवीय चौक पर राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद् भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। महामना की मूर्ति पर जनप्रतिनिधियों समेत गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व श्रद्धासुमन कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। मौके पर महामना के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिखर के विद्वान व महान कार्यों को करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय सदैव प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। उन्हें देश की शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। ब्रिटीश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व 1916 में बीएचयू की स्थापना की। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मालवीय जी विपरीत परिस्थितियों में एक ऐसे आदर्श शैक्षणिक संस्थान का निर्माण किया, जो सामाजिक सौहाद्र व हमारी संस्कृति को सदियों तक संरक्षित रखने का संदेश देता रहेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी के को मालवीय जी के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजन समिति के मांग पर मालवीय जी के स्मारक के सामने भव्य मुख्य द्वार बनाने के लिए जितनी भी राशि की लागत होगी, वह अपने विधायक फंड से पैसा दे कर शीघ्र बनवा देने की घोषणा की। विधायक कर्णजीत सिंह ने मालवीय पार्क को विकसित करने के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। मालवीय पार्क को विकसित करने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष्कर पांडेय, सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह, आयुर्वेदिक कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, जनसुराज के जिलाध्यक्ष इंतखाब अहमद ,योगेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, लीलावती गिरि व प्रो. अशोक प्रियम्बद ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के सचिव सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेंद्र नाथ तिवारी व संचालन आयोजन समिति के सह सचिव अधिवक्ता डॉ. विजय कुमार पाण्डेय ने किया। इन्होंने ने भी किया प्रतिमा पर माल्यार्पण भाजपा नेता प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, लोजपा रा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, अनुराधा गुप्ता, आयोजन समिति के सदस्य व सेवानिर्वित पुलिस उपाधिक्षक वीरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. विजय पांडे, पुनीत पांडेय, शेषनाथ मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, उपेंद्र दुबे, अनिल दुबे, मनोज पांडेय, अधिवक्ता ब्रजमोहन रस्तोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, जदयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार उमेश सिंह पटेल, अनूज सिंह व संतोष कुंवर, कांग्रेस के ओमप्रकाश मिश्रा, वैद्य वीरेंद्र उपाध्याय, अनिल दुबे, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, अरुण राय, शेषनाथ मिश्रा, मनोज सिन्हा, सुनील कुमार तिवारी, शर्मानंद राम, उपेंद्र दुबे, प्रो. उपेंद्र पर्वत, अर्जुन चौधरी व तन्नूजी आदि ने माल्यार्पण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।