श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जीवन का होता है कल्याण: रमाशंकर महाराज

Mar 07, 2026 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बड़हरिया के बभनबारा गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। पहले दिन प्रसिद्ध कथावाचक डा. रामाशंकर नाथ दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का भजन सुमिरन सबसे बड़ी भक्ति है। इस कथा का श्रवण करने से मानव जीवन का कल्याण संभव है।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जीवन का होता है कल्याण: रमाशंकर महाराज

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बभनबारा गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की गई। जहां प्रवचन सुनने के लिए हजारों की संख्या में महिला पुरुष की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ के प्रथम दिन प्रसिद्ध कथावाचक डा. रामाशंकर नाथ दास जी महाराज श्रद्धालुओं को करा रहे हैं। श्रीमद्भागवत की कथा रसास्वादन किया। श्री दास जी महाराज नें श्रद्धालुओं को कहा कि इस कलियुग में भगवान के नाम के भजन सुमिरन से बड़ी भक्ति कुछ नहीं हो सकती है। भगवान के जिस नाम में आपकी श्रद्धा है उसी नाम का भजन सुमिरन आप करते रहे निश्चित रूप से भगवान की कृपा आप पर होगी और आपका कल्याण होगा।

श्री महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के सुनने से मानव जीवन का कल्याण सम्भव है जीवन में मृत्यु अटल सत्य है। राजा परीक्षित को भी यही बताया गया कि हे राजन जो आया है उसे जाना है और सभी को सात दिनों के भीतर ही जाना है,श्रीमद्भागवत में वह ताकत है कि जो भी इसका श्रवण करता है, उसपर भगवान की कृपा जरूर होती है। इस अवसर पर सुंदर झांकियों का भी मंचन किया गया, जिसे देख कर श्रद्धालु भवविह्वल हो गए। मौके पर दीनानाथ भगत,उपेंद्र कुशवाहा,सरपंच विनोद सिंह कुशवाहा,ब्रजकिशोर कुशावाहा , राजकुमार कुशावाहा, श्यामनारायण,जयलोक सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।