Grand Celebration of Madan Mohan Malviya s Birth Anniversary in Siwan देश की शिक्षा प्रणाली में योगदान के लिए जाने जाते मदन मोहन मालवीय, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Celebration of Madan Mohan Malviya s Birth Anniversary in Siwan

देश की शिक्षा प्रणाली में योगदान के लिए जाने जाते मदन मोहन मालवीय

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मालवीय चौक पर राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद् भारत रत्न महामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 Dec 2024 11:51 AM
share Share
Follow Us on
 देश की शिक्षा प्रणाली में योगदान के लिए जाने जाते मदन मोहन मालवीय

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मालवीय चौक पर राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद् भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर महामना की मूर्ति पर जनप्रतिनिधियों समेत गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व श्रद्धासुमन कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस मौके पर महामना के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिखर के विद्वान व महान कार्यों को करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय सदैव प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। उन्हें देश की शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। ब्रिटीश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व 1916 में बीएचयू की स्थापना की। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने घोषणा की कि मालवीय जी के स्मारक के सामने भव्य मुख्य द्वार बनाने के लिए जितनी भी राशि की लागत होगी, वह अपने विधायक फंड से पैसा दे कर शीघ्र बनवा देंगे। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व मालवीय चौक पर पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष्कर पांडेय, सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह, आयुर्वेदिक कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, जदयू नेता अजय सिंह, लोजपा रा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, जनस्वराज के जिलाध्यक्ष इंखताब साहब, अभिषेक कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, लीलावती गिरि, आयोजन समिति के सदस्य व सेवानिर्वित पुलिस उपाधिक्षक वीरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. विजय पांडे, पुनीत पांडेय, शेषनाथ मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, उपेंद्र दुबे, अनिल दुबे, मनोज पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने माल्यार्पण किया। वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, जदयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार उमेश सिंह पटेल, अनूज सिंह व संतोष कुंवर व कांग्रेस के ओमप्रकाश मिश्रा आदि ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।