वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों का सम्मान, रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन
वीएस साइंस स्कूल, जसौली में वार्षिकोत्सव सह वार्षिक परीक्षा के अंक प्रमाणपत्र वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद मेधावी छात्रों को अंक प्रमाणपत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षक, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पचरुखी। वीएस साइंस स्कूल, जसौली में रविवार को वार्षिकोत्सव सह वार्षिक परीक्षा के अंक प्रमाणपत्र वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जेडीयू नेता निकेशचंद्र तिवारी एवं भाजपा नेता त्रिलोकी सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों के आकर्षक नृत्य व गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद मेधावी छात्रों को विधायक द्वारा अंक प्रमाणपत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रीतेश पाण्डेय, वृजबैरिस्टर सिंह, परमात्मा सिंह व जयशंकर सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य विकाश कुमार सिंह, शिक्षकगण, छात्र एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


