
बीपीजे आईटीआई कॉलेज मे दीक्षांत समारोह का आयोजन
हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित बीपीजे आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। नीतीश कुमार ने प्रथम,...
हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी बुजुर्ग स्थित बीपीजे आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी कांत पाठक, डॉ रंजन सिंह, गणेश, राजेश कुमार यादव आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं संस्थान के निदेशक शम्भू नाथ पाठक ने बताया कि डीजीटी दिल्ली के निर्देश पर उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस परीक्षा में कुल 15 प्रतिभागी छात्र - छात्राएं शामिल हुए। इसमें नीतीश कुमार प्रथम स्थान, विशाल कुमार द्वितीय व तृतीय स्थान इमदाद अली थे। वहीं सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर दर्जनों छात्र, छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




