ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानसरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

पेज पांच के लिए संगठन विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्षों व सचिवों का सम्मेलन नीतीश के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा विधानसभा का चुनाव फोटो-10. भगवानपुर के मोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन...

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 16 Jan 2020 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के मोरा बाजार में गुरुवार को जदयू के महाराजगंज विधानसभा के बूथ अध्यक्षों व सचिवों का सांगठनिक सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से बिहार सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सात निश्चय योजना की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। कहा कि बिहार में जदयू सबसे मजबूत संगठन है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। कहा कि अब संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक किया गया है, ताकि जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके। विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार हीं नहीं देश के नेता हैं। चुनाव में कार्यकर्ता हीं चुनाव लड़ता है। इसमें बूथ अध्यक्षों व सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने वो करके दिखाया है, जिसकी लोगों ने आजतक कल्पना नहीं की थी। चौबीस घंटे बिजली, चकाचक सड़कें, हर-घर शौचालय, हर-घर नल का जल इसके कुछ उदाहरण हैं। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी मुन्ना पटेल व संचालन रविन्द्र कुशवाहा ने किया। आयोजन स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी ई. सत्येन्द्र कुमार सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, राज्य परिषद सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी, संदेश महतो, विनोद कुमार सिंह, राजू प्रसाद, लालबाबू साह, सुरेन्द्र पटेल, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर, हमीद खां, लक्षणदेव पटेल, अयूब अंसारी, हरिशंकर आशीष, संजय ठाकुर, सुरेन्द्र पटेल, मनीष कुमार, लालबाबू प्रसाद व साहेब हुसैन थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें