Siwan News जगतपुर में 8 वर्ष पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि कराई गई मुक्त

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News सीवान के जगतपुर गांव में प्रशासन ने 2018 से लंबित सरकारी भूमि अतिक्रमण मामले में कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग ने सफलतापूर्वक अतिक्रमण हटाया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। अंचल अधिकारी ने लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें।

Siwan News जगतपुर में 8 वर्ष पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि कराई गई मुक्त

Siwan News सीवान,(सीवान से अभिषेक उपाध्याय कि रिपोर्ट)। लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के जगतपुर गांव में वर्ष 2018 से लंबित सरकारी भूमि अतिक्रमण मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

भूमि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया

अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। अतिक्रमण हटाने का अभियान अंचल अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सविता कुमारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर तैनात रहीं। प्रशासन की मौजूदगी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त मामला वर्ष 2018 से लंबित था। कई स्तरों पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों की उपस्थिति

राजस्व कर्मियों ने सरकारी भूमि की पैमाइश कर सीमांकन सुनिश्चित किया और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। हालांकि प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। अंचल अधिकारी ने लोगों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने तथा प्रशासनिक आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट-नेहा कुमारी, सीओ लकड़ी नवीगंज

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कब हुई?
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan News जगतपुर में 8 वर्ष पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि कराई गई मुक्त