दो पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, संभोपुर में पहुंचे प्रभारी मंत्री, डीएम व एसपी
बिहार के संभोपुर और महुआरी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों का समाधान किया। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्रशासन ने जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता बढ़ाने का आश्वासन दिया।

पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड की संभोपुर एवं महुआरी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।
शिविर का निरीक्षण
इस दौरान बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने संभोपुर पंचायत स्थित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल, अंचलाधिकारी अमित कुमार सहित पंचायत एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को शिविर की प्रगति, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निष्पादन की जानकारी दी।
ग्रामीणों की समस्याएं
मंत्री ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
महुआरी पंचायत में शिविर
महुआरी पंचायत में भी सहयोग शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता दोनों बढ़ी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


