Siwan News पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Siwan News गोरेयाकोठी के नया प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला में शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधान शिक्षक राजीव रंजन कुमार तिवारी ने पेड़ों के महत्व और पौधों की नियमित देखभाल की जरूरत बताई। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
Siwan News
गोरेयाकोठी। पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से नया प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला गोरेयाकोठी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने व प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, विद्यालय परिवार ने पौधों की देखभाल करने व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस क्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओंव उनकी माताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजीव रंजन कुमार तिवारी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अनमोल उपहार हैं। पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया व जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता व आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रीता देवी, भूमिदाता राजू राम, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राम, सुनीता कुमारी, सुजाता कुमारी, नीरज यादव, शबनम प्रवीन व नीतू मौर्या उपस्थित थीं।

