दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
नौतन, एक संवाददाता।ल प्रयास किया। नौवीं की छात्राओं में खुशी सिंह, अंजलि कुमारी, माधुरी कुमारी, रुखसाना खातून, अल्का ठाकुर, रागिनी कुमारी, चांदनी तथा प्रियम कुमारी, कक्षा आठवीं की छात्राओं में पल्लू...

नौतन, एक संवाददाता।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता, दीप प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता आदि शामिल है। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नौवीं की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ नौवीं कक्षा की छात्राओं ने भी संयुक्त रूप से सुंदर रंगोली बनाकर अपना कला प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्राओं ने उत्कृष्ट रंगोली बनाकर अपनी कक्षा को अव्वल स्थान दिलाने में सफल प्रयास किया। नौवीं की छात्राओं में खुशी सिंह, अंजलि कुमारी, माधुरी कुमारी, रुखसाना खातून, अल्का ठाकुर, रागिनी कुमारी, चांदनी तथा प्रियम कुमारी, कक्षा आठवीं की छात्राओं में पल्लू कुमारी, दुर्गा कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी व श्वेता कुमारी तथा कक्षा सातवीं की छात्राओं में अनामिका कुमारी, रजिया खातून, खुशी प्रसाद, पलक राय और रिया सिंह शामिल रहीं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र, शिक्षक पारस नाथ गुप्ता, रोहित यादव, बबली कुमारी, अंजलि कुमारी, गरिमा कुमारी, ममता कुमारी, अंजलि कुमारी आदि शामिल थी।
