मैरवा के कबीरपुर में रसोई गैस के नंबर को लेकर हंगामा, समय पर नहीं मिल रही गैस

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर गैस की आपूर्ति समय पर नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रिफिल बुकिंग में भेदभाव हो रहा है। ग्रामीणों ने समय में बदलाव की मांग की, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। एजेंसी के मैनेजर ने स्थिति को समझाने का प्रयास किया।

मैरवा के कबीरपुर में रसोई गैस के नंबर को लेकर हंगामा, समय पर नहीं मिल रही गैस

​(मैरवा से अरुण कुमार)। कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को गैस की आपूर्ति समय पर नहीं होने से नाराज उपभोक्ता ने हो हल्ला किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रिफिल बुकिंग की समय पर करने को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बुकिंग का समय 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की मांग कर रहे थे। बदलाव नहीं किए जाने पर बड़े आंदोलन की बात भी कहा।

उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

एजेंसी के गोदाम पर ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उपभोगताओं ने तेल कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा ​मैरवा के ही अंबेडकर और बीसी एंड सी गैस एजेंसी में रिफिल बुकिंग की अवधि 25 दिन है। यहां कनेक्शन रखने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को 25​ दिन पर दूसरे रिफिल के लिए नंबर लगने की अनुमति मिल रही है। मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में यह सीमा 45 दिन रखी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इंडेन ऑयल का दोहरा मानदंड अपनाना हमारे परिवार के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। ​​आक्रोशित उपभोगताओं ने स्पष्ट किया कि यदि रिफिलिंग का समय जल्द नहीं घटाया गया तो सभी उपभोगताओं का कनेक्शन सामूहिक रूप से ट्रांसफर किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है।

एजेंसी प्रबंधन की प्रतिक्रिया

एजेंसी के मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हैं। हमने उपभोक्ताओं की समस्याओं से इंडेन ऑयल के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। तेल कंपनी के नियम के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर रिफिलिंग का प्रावधान है। इसी विसंगति के कारण ग्रामीण क्षेत्र के संचालक और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उपभोक्ताओं ने किस समस्या का समाधान मांगा?
उपभोक्ताओं ने रिफिल बुकिंग का समय 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।