जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचने की अपील

Mar 16, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान जिले में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच, जिला आपूर्ति कार्यालय ने बताया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसियों की जांच के बाद पाया गया कि गोदामों में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और अधिक भंडारण न करने की अपील की है।

जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचने की अपील

सीवान, हिप्र। जिले में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला आपूर्ति कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पिछले दिनों जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने सभी गैस एजेंसियों की जांच की। जांच में पाया गया कि जिले की तीनों कंपनियों की सभी 48 एजेंसियों के गोदामों में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ओएमसी के निर्देशानुसार गैस की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर की जा रही है और बुकिंग के बाद डीएसी मिलने पर ही सिलेंडर दिया जाता है। सर्वर पर अधिक लोड के कारण बुकिंग प्रक्रिया धीमी होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत से अधिक गैस का भंडारण नहीं करने की अपील की है। साथ ही अधिक कीमत लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।