कुव्यवस्था को लेकर एक गैस एजेंसी के मालिक पर प्राथमिकी
महाराजगंज में इंडेन गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ सरकारी आदेशों का उल्लंघन और गैस वितरण में अव्यवस्था के कारण बीडीओ बिंदु कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एजेंसी के मालिक की मनमानी से जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और विधि-व्यवस्था भंग होने का खतरा है।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय स्थित इंडेन गैस के वितरक गैस एजेंसी के मालिक पर सरकारी सरकारी आदेश के उल्लंघन एवं गैस वितरण में कुव्यवस्था के लेकर महाराजगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार ने महाराजगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए आवेदन में बीडीओ बिंदु कुमार ने कहा है मुझे आधिकारिक सूचना व निरीक्षण के दौरान यह ज्ञात हुआ है कि महाराजगंज स्थित गैस एजेंसी के मालिक द्वारा गैस वितरण के निर्धारित सरकारी नियमों और आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। एजेंसी मालिक की इस मनमानी और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के कारण वितरण केंद्र पर भारी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है, इससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधि-व्यवस्था भंग होने का खतरा बना हुआ है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बीडीओ के आवेदन पर थाना कांड संख्या 125/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


