गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओ ने की स्नान व दान पूण्य
गंगा दशहरा के अवसर पर सिसवन के सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सरयू नदी में स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की कोई तैयारी नहीं थी। आचार्य छोटन दुबे के अनुसार, गंगा का धरती पर अवतरण इसी दिन हुआ था, जो स्नान और पूजा का विशेष महत्व रखता है।

सिसवन, एक संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सरयू तट श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। प्रखंड के सरयू नदी घाट के गंगपुर सिसवन, साईपुर, जईछपरा, कचनार घाट पर सुबह महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की कामना की। पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा की कोई तैयारी नही थी। स्नान के बाद लोगो ने देव मंदिरो में पूजा-अर्चना की। आचार्य छोटन दुबे ने बताया कि इस वर्ष गंगा दशहरा 25 मई 2026 सोमवार को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था।
इसी कारण यह दिन स्नान, दान और पूजा के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का विशेष महत्व है। इस दौरान गंगा स्नान और दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


