Siwan News गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठे पूजा पंडाल

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।अलग अलग जगह पर सांप के काटने से दो लोग अचेत सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सांप के काटने से दो लोग अचेत हो गए। सांप ने जिन लोगों को डंसा उसमें ग्यासपुर गांव के शेख...

Siwan News गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठे पूजा पंडाल

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के आगमन के साथ ही संपूर्ण वातावरण भक्ति के रंग में रंग सा गया है। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की धूम मची है। मुंबई की तर्ज पर मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा पंडालों में पधारे बप्पा की मनमोहक व अलौकिक छवि देख लोग नतमस्तक हो रहे हैं।

पूजा पंडालों की व्यवस्था

शहर में गणेश चतुर्थी के पहले दिन एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों में विघ्न नाशक गणेश भगवान की विशालकाय प्रतिमाएं अलग-अलग मुद्राओं में स्थापित कर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने के साथ ही दूब की माला पहनाई गई।

स्थापना स्थान

शहर के महादेवा, कसेरा टोली, सोनार टोली, शुक्ला टोली, मूर्ति नंबर चार, अग्रवाल टोली, बड़ी मस्जिद के पीछे, जयप्रकाश नगर आदि जगहों पर विधि-विधान से अचार्यों ने गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कराईं। आयोजकों के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन से पूर्व जागरण व महाभंडारे का आयोजन किया जाना है।

विशेष सजावट

इधर, बड़ी मस्जिद कसेरा टोली मुख्य मार्ग में स्थापित मूर्ति नंबर चार के पूजा पंडाल की सजावट देखते ही बन रही है। कसेरा टोली व सोनार टोली पूजा पंडाल की सजावट अलग ही रंग बिखेर रही है। गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही बप्पा के भक्त पूजा पंडाल व गणेश जी की प्रतिमा देखने घर से निकल पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है?−
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का आगमन होता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठे पूजा पंडाल