संठी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रघुनाथपुर के संठी गांव में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. राजीव सिंह द्वारा आयोजित इस शिविर में 105 बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों में कंबल भी बांटे गए।

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत संठी गांव में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन साई हेल्थ केयर वेलनेस सेंटर, पटना के निदेशक डॉ. राजीव सिंह द्वारा किया गया। शिविर में हड्डी, जोड़ एवं नसों से संबंधित रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 105 बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों ने इसका लाभ उठाया। मकर संक्रांति पर आयोजित इस शिविर को लेकर डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गांव में ही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर शहरों का रुख न करना पड़े।
बढ़ती ठंड को देखते हुए शिविर के दौरान गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबलों का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला सचिव सुशील गुप्ता मौजूद थे। बताया कि गांवों में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की भरपूर प्रशंसा की। शिविर में मरीजों को उचित सलाह दी गई और दवा आदि का वितरण भी किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




