Siwan News लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई, 89 आवेदन रद्द
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सीवान में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग टेस्ट से बचने के लिए कई तरह के तरीकों का सहारा ले रहे हैं। परिवहन विभाग ने आईपी एड्रेस सिस्टम लागू किया है ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके। हालांकि, साइबर कैफे संचालक आवेदकों की जगह टेस्ट दे रहे हैं, जिससे कई लर्निंग लाईसेंस रद्द किए गए हैं।

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग टेस्ट से बचने की खातिर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बताया जा रहा कि परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन टेस्ट के क्रम में लाइसेंस आईपी एड्रेस से छेड़छाड़ कर एक ही यूजर के नाम से कई लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। बहरहाल, ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परिवहन विभाग ने आईपी एड्रेस सिस्टम लागू किया है। दूसरी तरफ, लाईसेंस बनाने में साइबर कैफ वालों ने नया तरीका ढूंढ लिया हैं। परिवहन विभाग ने लर्निंग लाईसेंस को आमलोगों के लिए ऑनलाइन टेस्ट देने की सुविधा दी है। हालांकि ऐसा देखा जा रहा है कि ऑनलाइन टेस्ट साइबर कैफ संचालन करने वाले इसका दुरुपयोग करके लर्निंग लाईसेंस टेस्ट आवेदक की जगह खुद ही दे देते हैं।
क्या कहते प्रभारी डीटीओ
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦सीवान में लर्निंग लाइसेंस के लिए परीक्षण में क्या मुश्किलें आ रही हैं?−
लोग टेस्ट से बचने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे फर्जीवाड़ा हो रहा है।
✦परिवहन विभाग ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं?+
✦क्या साइबर कैफे संचालक लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में भाग ले रहे हैं?+


