Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFraudsters Steal 49 000 from Bank Customers in Marwa - Police Investigation Underway
मैरवा में नशा सूंघाकर उच्च्कों ने पैसे उड़ाए

मैरवा में नशा सूंघाकर उच्च्कों ने पैसे उड़ाए

संक्षेप:

मैरवा में मझौली चौक के पास पीएनबी बैंक के बाहर दो युवकों ने एक ग्राहक तरुण ठाकुर से नशा सूंघाकर 49 हजार रुपये चुरा लिए। तरुण ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी एसबीआई में एक महिला के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है।

Feb 03, 2026 03:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

मैरवा, एक संवाददाता। नगर के मझौली चौक स्थित पीएनबी बैक के समीप उच्चके एक ग्राहक से नशा सूंघाकर 49 हजार रूपये लेकर फरार हो गये। ग्राहक तरून ठाकुर बैंक से पैसा निकालने के दौरान उच्चकों के निशाने पर आ गये। इस संबंध में तरून ठाकुर ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस बैंक में सीसीटीवी में मामले की छानबीन कर रही है। तीन दिन में दो ग्राहकों के साथ कागज का बंडल देकर रूपये लेने का मामला सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार, तरून ठाकुर पीएनबी बैंक में अपना पैसा निकालने आये थे। पैसा निकालने के दौरान बैंक परिसर में दो युवक उनके पास आ गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक ने रूमाल सामने रख दिया। इसके बाद वह उनके साथ बाहर आ गये। बाहर आने पर दोनों उनको बाइक पर बैठाकर कुछ दूर लेकर चले गये। इसके बाद उनको कागज का बंडल देने के बाद छोडकर चले गये। दूसरे मामले में तीन दिन पूर्व एसबीआई में पैसा निकालने आयी अंजू देवी के साथ भी उच्चकों के द्वारा कागज का बंडल थमाकर 49 हजार लेकर फरार होने का मामा सामने आया था। तीन दिन में दो घटना के बाद स्थानीय लोग मामले की जांच के साथ बैंक में आने वाले संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।