ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानफायरिंग में चार नामजद व पांच अज्ञात आरोपित

फायरिंग में चार नामजद व पांच अज्ञात आरोपित

छानबीन जान मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप फायरिंग की घटना से गांव में मची अफरातफरी हसनपुरा। एक संवाददाता एमएचनगर थाना क्षेत्र के नदियांव गांव में बुधवार की रात हत्या की नीयत से फायरिंग की गई है।...

फायरिंग में चार नामजद व पांच अज्ञात आरोपित
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 21 Oct 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

छानबीन

जान मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप

फायरिंग की घटना से गांव में मची अफरातफरी

हसनपुरा। एक संवाददाता

एमएचनगर थाना क्षेत्र के नदियांव गांव में बुधवार की रात हत्या की नीयत से फायरिंग की गई है। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग में फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। वहीं फायरिंग की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने मौके से एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद की है। वहीं इस फायरिंग मामले में स्थानीय निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने दीपक तिवारी, मंजेश तिवारी, चंदन तिवारी व एक महिला सहित चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। एफआईआर में ओमप्रकाश ने बताया कि आपराधिक तत्व के लोग राइफल व देसी कट्टा से लैस होकर आए थे। उन्होंने आरोपितों पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरोपितों पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में पूछने पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें