बड़कामांझा पैक्स चुनाव में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Mar 08, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मैरवा में बड़का मांझा पैक्स चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पहले दिन एक और अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। चुनावी मुकाबला रोचक होगा। मतदान 18 मार्च को होगा। बीडीओ संदीप सौरभ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात कही।

बड़कामांझा पैक्स चुनाव में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में

मैरवा।बड़का मांझा पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी ने नामांकन किया है। पहले दिन एक तो अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने किया नामाकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब कुल चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। जिससे मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है।शनिवार को प्रखंड कार्यालय में नामांकन के अंतिम दौर में भारी भीड़ और उत्साह देखा गया।​अध्यक्ष पद के लिए मंटु कुमार यादव, सोनी चौहान और सुबोध कुमार मिश्रा ने शनिवार को अपना पर्चा दाखिल किया।ज बकि सुगंधी देवी ने शुक्रवार को ही अपना नामांकन पत्र भरा था।

विभिन्न वार्डों से सदस्य पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिला किया है। बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतदान 18 मार्च को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।