मारपीट के मामले चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक आरोपित गिरफ्तार
भगवानपुर हाट के भीखमपुर गांव में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुकेश राम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में पहले से चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मुकेश राम के आवेदन पर थाने में गांव के हीं चार लोगों के खिलाफ एस- एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को हीं एक आरोपित पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


