Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFormer SI Poorendra Singh Dies in Road Accident in Guthni
 गुठनी थाने में पूर्व में तैनात एसआई की सड़क हादसे में मौत

गुठनी थाने में पूर्व में तैनात एसआई की सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

गुठनी थाने में तैनात पूर्व एसआई पुरेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे पंजवार थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया।

Jan 09, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गुठनी, एक संवाददाता। गुठनी थाने में तैनात पूर्व एसआई पुरेन्द्र सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई। वे बांका जिले के पंजवार थाने में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे पंजवार थाना क्षेत्र के हनुमान चौक पर गश्त कर रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद एसआई पुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में एसआई पुरेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसपी उपेंद्र वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया। और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार वे गुठनी थाने में वे एक वर्ष से अधिक समय से तैनात थे। उनका तबादला चार माह पूर्व उनके होम डिस्ट्रिक में हुआ था। वे वर्ष 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बताया कि वे कुशल व्यवहार और मृदभाषी व्यक्ति थे। उनकी मौत पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई सुरेन्द्र कुमार पासवान, एसआई शशिभूषण सिंह, एएसआई अमरेश कुमार, एसआई कपिलेश्वर शाह, एएसआई पंकज कुमार, एएसआई छोटेलाल सिंह चौकीदार अरुण कुमार, वकील अंसारी, समेत सभी पुलिस कर्मियों ने शोक प्रकट किया है।