मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने जीरादेई में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने 108 फुट का तिरंगा झंडा फहराया और कहा कि बिहार हमारे परिवार का हिस्सा है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जीरादेई, एक संवाददाता। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर शनिवार को जीरादेई पहुंच उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया । तत्पश्चात, 108 फुट के तिरंगा झंडा को राजेंद्र उद्यान में पूर्व राष्ट्रपति के हाथों फहराया गया । पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने कहा कि जीरादेई की धरती को नमन कर मुझे काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि मेरे ही पूर्वज मॉरीशस में पहुंचे, जो गया जिले से थे । उन्होंने बताया कि यही कारण है कि भारत के साथ हमारा रिश्ता था, है और रहेगा । उन्होंने बताया कि बिहार हमारा परिवार का हिस्सा है ।
वहां हमलोग भारतीय त्योहार को भी मनाते है। उन्होंने बताया कि हमारी भोजपुरी भाषा भी यहां जीवित है । सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाले पुरोधा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम के आयोजक उदेश्वर सिंह थे। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति के पत्नी रूपन , सीवान सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा , पूर्व मंत्री सह महाधिवक्ता पीके शाही ,पूर्व मंत्री सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी , स्थानीय विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, संत उमाकांता जी महाराज ,चंद्र भूषण राय, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पूरन कुमार झा, सुभाष प्रसाद ,राष्ट्रीय समाजसेवी नीतीश कुमार सिंह,स्थानीय मुखिया अक्षय लाल साह,काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



