हंसनाथ मंदिर न्यास समिति गठन की प्रक्रिया शुरु
गुठनी,एक संवाददाता। सोहगरा स्थिति बाबा हंसनाथ मंदिर के न्यास समिति के गठन की प्रक्रिया एसडीओ की देखरेख में शुरू की गई है। 11 सदस्यीय न्यास समिति का गठन जिला प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों से 25 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से इस समिति के गठन की मांग की जा रही थी।

गुठनी,एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के सोहगरा स्थिति बाबा हंसनाथ मंदिर के न्यास समिति के गठन हेतु एसडीओ के देखरेख में गठन प्रकिया की शुरुआत की गई है। न्यास समिति के गठन से मंदिर को सुव्यस्थित करना, बेहतर संचालन, मंदिर सम्पत्ति की सुरक्षा, व्यवस्था की देखरेख, और मंदिर बिकास के विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ही नई न्यास समिति के गठन की प्राक्रिया शरू की गई है। एसडीओ ने बीडीओ नवनीत नमन को इस आलोक मे पत्र जारी कर सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की गई है। बीडीओ नवनीत नमन को जारी पत्र में एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन की निगरानी में 11 सदस्यीय न्यास समिति का गठन किया जाना है। इसक लिए प्रखंड एव अंचल कार्यालय के सूचना पट्ट, मंदिर परिसर, सामदायिक भवनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सूचना चस्पा की जा रही है। 25 मई तक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया
05 बिंदुओं पर फॉर्म भर कर सकते हैं आवेदन सोहगरा बाबा हसनाथ मंदिर न्यास समिति के लिए एसडीओ कार्यालय ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। जिसमें आवेदनकर्ता की उम्र 21 साल हो, सोहगरा और आसपास का निवासी हो, सामाजिक और अच्छे चरित्र का हो, किसी आपराधिक मामले में दोषी ना हो, धार्मिक मामले में रुचि रखने वाला हो। न्यास समिति के लिए आवेदन कर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड होना चाहिए।
स्थानीय मांग
वर्षों से चली आ रही मांग पर लगा विराम ==================...========= सोहगरा बाबा हसनाथ मंदिर न्यास समिति के गठन की मांग स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, सांसद, विधायक, डीएम, एसडीओ, बीडीओ, सीओ को पत्र लिखकर किया था। हालांकि राज्य सरकार ने इस मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा भी किया है। जिसके आलोक में मेंहदार और सोहगरा में न्यास समिति के गठन का रास्ता साफ हो गया है.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


