मुसहर टोला की पहली मैट्रिक पास छात्रा वंदना की मदद के लिए आगे आए पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने आर्थिक सहयोग कर प्रोत्साहित किया
भगवानपुर हाट की वंदना कुमारी, जो आजादी के बाद पहली छात्रा है जिसने मैट्रिक की परीक्षा पास की, के लिए कई लोग आगे आए हैं। पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने उसकी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की। अन्य समाजसेवियों ने भी उसे साइकिल, कपड़े और अन्य वस्त्र देकर प्रोत्साहित किया।

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। आजादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाली पहली छात्रा प्रखंड क्षेत्र के खैरवां मुसहर टोला की वंदना कुमारी की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने उसके घर पहुंच कर होनहार छात्रा से मिलकर उसकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने विपरीत परिस्थितियों में मैट्रिक की परीक्षा पास कर समाज में शिक्षा का अलख जलाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री से मिलकर वंदना कुमारी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की मांग करेंगे। वहीं एनपीएस खैरवां मुसहर टोला में ऋषि कुलशाला के पटना ब्रांच की कुमारी मौसमी, अनामिका सिन्हा व संजू कुमारी ने संस्था की तरफ से साइकिल, कपड़ा, नगदी सहित अन्य वस्तु देकर प्रोत्साहित किया।
समाजसेवी हीरालाल मांझी ने भी छात्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के प्रधान शिक्षक शैलेश कुमार, प्रधान शिक्षक राम प्रवेश कुमार पासवान, मिडिल स्कूल कौड़िया वसंती के प्रधानाध्यापक डॉ. सुमन कुमार सिंह, सीआरसी नवीन कुमार, सरोज कुमार, बेबी कुमारी, पुष्पा कुमारी, सिनोद राम, अमिताभ कुमार, धनंजय कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


