ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवान पूजा पंडालों का अग्निशमन पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

पूजा पंडालों का अग्निशमन पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

सीवान। जिले के सीवान व महाराजगंज अनुमंडल के सभी दुर्गा पूजा के पंडालों में भीषण अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन पदाधिकारी मुखिया राम व महाराजगंज अनुमंडल में...

 पूजा पंडालों का अग्निशमन पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,सीवानMon, 03 Oct 2022 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सीवान। जिले के सीवान व महाराजगंज अनुमंडल के सभी दुर्गा पूजा के पंडालों में भीषण अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन पदाधिकारी मुखिया राम व महाराजगंज अनुमंडल में पदस्थापित अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार व रविवार को सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल के सभी आयोजकों एवं पूजा पंडाल के वॉलिंटीयर्स को आग से बचाव हेतु कई सुझाव एवं जानकारी दी गयी। पदाधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से बिजली शॉर्ट सर्किट आग से संबंधित किसी तरह की गड़बड़ी होने पर अग्निशमन विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते जान-माल की क्षति एवं पूजा पंडाल की सुरक्षा की जा सके। साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों का नंबर एवं नाम मुख्य दरवाजे के सामने मोटे अक्षरों में प्रदर्शित करें। पूजा स्थल के आसपास भीड़ वाले इलाके में बालू पानी भरी बाल्टी रखें। भीड़ के मद्देनजर निकास द्वार की संख्या अधिक रखें। साथ ही, विद्युत अभियंता के दिशा निर्देश के आलोक में इतनी पंडाल में इलेक्ट्रिक लाइट व झालर का प्रयोग सुरक्षात्मक तरीके से करें। उन्होंने बताया कि अग्निशामक दास्तां 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। किसी भी परिस्थिति में आग से संबंधित मामले में निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी व जवान हमेशा तत्पर रहेंगे हैं। मौके पर राजेश कुमार सिंह विक्की सिंह रविकांत मंडल विकास कुमार प्रदीप कुमार भृगुशंकर रजक अनुज कुमार सिंह आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें