आग लगने से फूस का घर जला, नकद समेत सामान राख

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बसंतपुर थाना क्षेत्र के समरदह गांव में सोमवार शाम एक फूस के घर में आग लग गई। आग ने गुडू कुमार के घर में रखी 40 हजार रुपये नगद, फर्नीचर और जरूरी कागजात को जला दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस और दमकल ने बाद में आग पर काबू पाया।

आग लगने से फूस का घर जला, नकद समेत सामान राख

बसंतपुर,ए.स। थाना क्षेत्र के समरदह गांव में सोमवार की शाम फूस के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गुडू कुमार (22), पिता स्व. गोविंदा बासफोर ने बताया कि शाम करीब चार बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा करीब 40 हजार रुपये नगद, एक पलंग, दो चौकी, दो बक्सा, सोना-चांदी के कुछ जेवरात तथा बैंक और बिजली से संबंधित जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।