शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

Apr 08, 2026 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा के बड़की टड़िला गांव में मंगलवार को दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई, जिससे कई परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज हवा से आसपास फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह इसे नियंत्रित किया। पीड़ित परिवार प्रशासन से राहत की मांग कर रहे हैं।

 शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

हसनपुरा। एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़की टड़िला गांव में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक लगी आग से कई लोगों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में प्लानीनुमा मकान, खोंप और उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले गांव के एक हिस्से में उठी और देखते ही देखते तेज हवा के कारण आसपास के घरों तक फैल गई। आग लगने से केश्वर यादव, द्वारिका यादव, भुनेश्वर यादव , बालेश्वर यादव तथा दीपनारायण यादव का प्लानीनुमा मकान और खोंप जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।