डुमरहर गांव में आगलगी में आधा दर्जन घर पूरी तरह जलकर राख
गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय के डुमराहर गांव में बुधवार की देर शाम अचानक लगी आग में आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान कुछ लोग आंशिक रूप से झुलस गए। सीओ ने पीड़ित परिवार से आवेदन लिया है।

गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय के डुमराहर गांव में बुधवार की देर शाम अचानक लगी आग में आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो अचानक लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके पास जाना बहुत मुश्किल था। अधिकतर लोग उस समय भीषण गर्मी की वजह से पास के बगीचे में बैठे हुए थे। जैसे ही आगलगी की सूचना मिली गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी पूरी तरह जल गई।
आग बुझाने का प्रयास
लोगो ने काफी मशक्कत के बाद बालू, किचड़, पानी से आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से झोपड़ी में रखे गेहूं, चावल, कपड़ा, बिछावन ,आभूषण, कागजात, फर्नीचर, साइकिल, नगदी समेत कई महत्वपूर्ण सामान भी जलकर पूरी तरह राख हो गए। जिन लोगों का इसमें नुकसान हुआ है, उनमें उमाशंकर चौहान, अर्जुन चौहान, राकेश चौहान शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझाने के दौरान कोई लोग आंशिक रूप से झुलस भी गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे कठिन स्थिति उसे समय थी जब आंधी बारिश और पत्थर से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इनमें छोटे बच्चों वृद्ध और महिलाएं शामिल हैं।
क्या कहते हैं सीओ
सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि इसकी लिखित आवेदन पीड़ित परिवार से मिला है। सीआई और राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


