बड़हरिया में 2,281 होल्डिंग धारकों का टैक्स बकाया

Mar 01, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया नगर पंचायत ने होल्डिंग धारकों के लिए 31 मार्च 2026 तक बकाया टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि दी है। इस अवधि में कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। लगभग 2,581 होल्डिंग में से 2,281 पर टैक्स बकाया है। नगर पंचायत अभियान चला रही है ताकि लोग समय पर टैक्स जमा कर सकें।

बड़हरिया में 2,281 होल्डिंग धारकों का टैक्स बकाया

बड़हरिया। नगर पंचायत क्षेत्र के होल्डिंग धारकों के लिए अंतिम मौका 31 मार्च दिया है जिससे होल्डिंग धारकों को राहत मिली है। नगर पंचायत प्रशासन ने घोषणा की है कि 31 मार्च 2026 तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले धारकों से किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा। यह छूट पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया टैक्स पर भी लागू रहेगी। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम शीला ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 2,581 होल्डिंग दर्ज हैं, जिनमें से करीब 2,281 होल्डिंग धारकों पर अभी भी टैक्स बकाया है। अब तक लगभग 300 होल्डिंग धारकों ने अपना टैक्स जमा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कई सरकारी संस्थानों पर भी लाखों रुपये का होल्डिंग टैक्स लंबित है। बकाया वसूली के लिए नगर पंचायत के कर्मी संबंधित संस्थानों से संपर्क करने के साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान भी चला रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग समय सीमा के भीतर अपना बकाया जमा कर सकें। कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम शीला ने कहा कि सभी बकायादार 31 मार्च 2026 से पहले अपना होल्डिंग टैक्स अवश्य जमा कर दें, ताकि ब्याज से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।