Siwan News गोरेयाकोठी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Siwan News रविवार की शाम जामो क्षेत्र में चैनपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में विजय पांडेय (50) की मौत हुई। वह अपनी बहन से मिलने शेरपुर से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर मोपेड से हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घायल अमित कुमार को इलाज के लिए भेजा गया।

Siwan News जामो, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाने के चैनपुर गांव से शेरपुर जाने वाले रास्ते पर रविवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पिपरा निवासी विजय पांडेय (50) के रूप में हुई है। हादसे में मोपेड सवार चैनपुर निवासी अमित कुमार, पिता बृजकिशोर यादव, को हल्की चोटें आयी हैं। बताया गया है कि विजय पांडेय अपनी बहन से मिलने शेरपुर गये थे। वहां से स्प्लेंडर बाइक से पिपरा लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार से मोपेड से लौट रहे अमित कुमार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में विजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अमित कुमार को इलाज के लिए भेजा। वहीं एंबुलेंस से विजय पांडेय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


