Siwan News वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Siwan News सीवान में एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय संदीप कुमार की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई को छपरा छोड़कर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के चाप स्थित बरम बाबा के समीप शनिवार की अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक आंदर थाना क्षेत्र के बलइपुर गांव निवासी स्व. सियाराम चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। बताया जाता है कि संदीप कुमार शनिवार की अहले सुबह बाइक से छपरा की ओर से जिला मुख्यालय की तरफ लौट रहा था। इस दौरान चाप स्थित बरम बाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद की स्थिति
दुर्धटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के ट्रक चालक जुट गए। इन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने इसका इलाज शुरू किया, लेकिन इसकी हालत गंभीर होने के कारण इसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद संदीप कुमार ने दम तोड़ दिया।
परिवार का हाल
लोगों के अनुसार, संदीप कुमार शुक्रवार की रात को अपने छोटे भाई को बाइक से छपरा ट्रेन पकड़ाने के लिए ले गया था। भाई को छपरा पहुंचाने के बाद वह अकेले बाइक से अपने गांव बलइपुर लौट रहा था। इसी दौरान चाप के समीप बरम बाबा के पास अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया
पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंपा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप कुमार की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टु ने बताया कि चाप स्थित बरम बाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बलइपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।


