कैम्प लगा बनाया गया फॉर्मर आईडी
हरदिया पंचायत में एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों के जमाबंदी का सत्यापन कार्य किया गया। ईकेवायसी और फार्मर रजिस्ट्री का काम शिविर में किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से सभी पात्र किसानों को लाभ पहुंचाना है। विशेष अभियान 2 से 11 फरवरी तक चलेगा।

पचरुखी। प्रखण्ड के हरदिया पंचायत में रविवार को एग्रीस्टैक योजना के तहत कैंप लगाकर किसानों के जमाबंदी का सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन कर ईकेवायसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सह कृषि समन्वयक शशिकांत ठाकुर ने बताया कि शिविर के माध्यम से किसानों का इकेवाइसी और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना से कोई भी पात्र वंचित न रहे। 2 फरवरी से 11 फरवरी तक विशेष अभियान के तहत कैंप में राजस्व कर्मचारी सुरेश कुमार चौधरी, किसान सलाहकार सतीश प्रसाद, विशेश्वर सिंह, मुन्ना राम आदि कार्य को अंजाम दे रहे हैं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


