Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFarmers to Benefit from Direct Government Schemes through Farmer Registration and e-KYC Camps
बड़हरिया में 53 किसानों ने कराया निबंधन

बड़हरिया में 53 किसानों ने कराया निबंधन

संक्षेप:

बड़हरिया में किसानों के लिए एक शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसान फॉर्मर रजिस्ट्री और ई केवाईसी करा सकेंगे। इससे उन्हें केंद्र सरकार की सभी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। पंचायतों में कृषि और राजस्व विभाग द्वारा यह कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Jan 13, 2026 01:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता । फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान को केंद्र सरकार द्वारा सीधा कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा जिसका लाभ किसान ले सकेंगे। जिसको लेकर ई केवाईसी कराने के लिए पंचायतवार एक शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड के सभी पंचायत में कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा मिलकर फॉर्मर रजिस्ट्री और ई केवाईसी के लिए विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रखंड के बहुआरा पंचायत के सिसवा गांव में कृषि विभाग के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक,कृषि समन्यवक और किसान सलाहकार द्वारा पहले ई केवाईसी और उसके बाद राजस्व विभाग के राजस्व कर्मचारी या अमीन द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य बकेट सूची से किया जा रहा है।

जिन जीवित किसान का नाम बकेट सूची में है उन्हीं का ई केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान को सर्वप्रथम कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ केंद्र सरकार द्वारा मिलेगा। बहुआरा कादिर पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार पाठक कृषि समन्यवक द्वारा ई केवाईसी तथा विद्यानंद कुमार अमीन द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। वही भलुआ गांव में 31 किसान ई केवाईसी और 22 किसान का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया। सीओ सरफराज अहमद ने बताया कि यह कार्य किसानों के हित में बहुत जरूरी है। जो किसान शिविर के माध्यम से रजिस्ट्री नहीं करा रहे है वह वसुधा केंद्र से भी 21 जनवरी तक करा सकते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;